राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक आशीष अग्रवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

- नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार अपने गृह नगर आये थे आशीष अग्रवाल
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक आशीष अग्रवाल के प्रथम नगरागमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडे, आतिशबाजी के साथ पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री अग्रवाल के स्वागत के लिये भाजपा कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर भारी तादाद में पहुंचे थे और रेल से उतरते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम उनका स्वागत करने और माला पहनाने के लिये उमड़ पड़ा। खुली जीप में सवार होकर आशीष अग्रवाल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे स्टेशन से निकले तो जेसीबी से फूलों की बारिश की गई। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जमकर नारेबाजी की, जिससे स्टेशन पर उत्साह का माहौल बन गया। रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ आशीष अग्रवाल के स्वागत का सिलसिला छह घंटे तक चला, जहां शहर में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में आशीष अग्रवाल को नई जिम्मेदारी राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक की मिलने के बाद वह बुधवार को पहली बार अपने गृहनगर आये थे।  कार्यकर्ताओं ने आशीष अग्रवाल को फूलमालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूलमालायें आतिशबाजी चलाकर जगह जगह स्वागत किया। आशीष अग्रवाल के स्वागत का यह सिलसिला करीब छह घंटे तक चला। इस दौरान शहर के कई क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत मंच लगाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम संपन्न होने के बाद आशीष अग्रवाल भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र तोमर बिटटू, जवाहर प्रजापति, राजू पलैया सहित कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

posted by Admin
42

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->