भोपाल में नए शोरूम लॉन्च के साथ नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुँच



भोपाल, : जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल, नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी पहुँच बढ़ाते हुए, भोपाल में नया शोरूम शुरू किया है। नोल्टे कुचेन अपने सटीक काम, नए डिजाइन और बेहतरीन क्वालिटी के लिए जाना जाता है।
ड्रीम किचन्स के साथ साझेदारी में शुरू किया गया यह शोरूम मध्य भारत के तेजी से बढ़ते घर और कारोबार से जुड़े बाजार में नोल्टे की पहुँच को और अधिक बढ़ाएगा। यहाँ घर मालिकों, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स और प्रॉपर्टी डेवलपर्स को नोल्टे के प्रीमियम जर्मन किचन देखने और उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा।
शोरूम में नोल्टे के कई खास किचन डिजाइन पेश किए गए हैं। इनमें किचन को ज्यादा सुविधाजनक बनाने, बेहतर डिजाइन और सामान रखने के लिए सही जगह का खास ध्यान रखा गया है। विज़िटर्स नोल्टे के किचन की बेहतर बनावट, अच्छी क्वालिटी वाले मटेरियल्स और नए फीचर्स को करीब से देख सकेंगे, जिनके लिए नोल्टे दुनियाभर में जाना जाता है।
सेल्वा कुमार राजुलु, मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट, नोल्टे मिडिल ईस्ट, एशिया और अफ्रीका, ने कहा, “भोपाल में नया शोरूम शुरू करना भारत में नोल्टे की बढ़ती पहुँच की दिशा में एक और अहम् कदम है। आज लोग अपने घरों में अच्छे डिजाइन और बेहतर क्वालिटी को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। ऐसे में, हम जर्मन तकनीक, बेहतरीन क्वालिटी और नए डिजाइन वाले किचन को अपने ग्राहकों के और करीब लाना चाहते हैं। अपने भरोसेमंद पार्टनर ड्रीम किचन्स के साथ हम भोपाल के ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए, उन्हें बेहतर डिजाइन और अच्छी क्वालिटी वाले किचन उपलब्ध कराने के लिए उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि यह शोरूम भोपाल और आसपास के क्षेत्र में लोगों को अपनी पसंद का किचन चुनने में मदद करेगा।”
भोपाल में नया शोरूम शुरू होना भारतीय बाजार के लिए नोल्टे की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी मजबूत स्थानीय साझेदारियों के जरिए देश में अपनी पहुँच बढ़ाने पर काम कर रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव और दुनिया भर के स्तर का किचन डिजाइन मिल सके।
नोल्टे कुचेन के बारे में
नोल्टे कुचेन जर्मनी का किचन मैन्युफैक्चरर ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1958 में हुई थी। करीब सात दशकों के अनुभव के साथ, यह परिवार द्वारा चलने वाली कंपनी 100% जर्मनी में बने मॉड्यूलर किचन तैयार करती है। इनमें नए डिजाइन और कारीगरी का मेल देखने को मिलता है, साथ ही क्वालिटी और डिजाइन के ऊंचे मानकों का ध्यान रखा जाता है।
भारत में नोल्टे कुचेन की पहुँच मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, जयपुर, कोच्चि, पुणे, इंदौर, भोपाल और बड़ौदा जैसे प्रमुख शहरों में है।
अधिक जानकारी के लिए, यहाँ जाएँ: www.nolte-kuechen.com.

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->