निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने निगम मुख्यालय का किया निरीक्षण

ग्वालियर  निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने निगम मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया एवं कर्मचारियों से चर्चा कर कार्य व्यवस्था को समझा।  निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने निगम मुख्यालय में सम्पत्तिकर, जनकार्य, जीएडी, जनकल्याण, एनयूएलएम, विधि, राजस्व, एसबीएम, कम्प्यूटर शाखा, वित्त विभाग सहित अन्य सभी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय आयें तथा आमजन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की पेंडेंसी न रखें तथा सभी अपने विभागों में साफ सफाई विशेष ध्यान रखे। कार्यालय में कोई भी सामग्री गंदी, खुले में न रखी हो उसे साफ करके व्यवस्थित रखें। इसके साथ ही निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->