सुबह 7 बजे से अधिकारी करें क्षेत्र में भ्रमण: निगमायुक्त चौधरी

ग्वालियर शहर की समस्याओं का निराकरण क्षेत्राधिकारी करें, क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी है। इसलिए उन्होंने संबंधित क्षेत्र में निगम से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण कराना उनकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी से लेकर अपर आयुक्त स्तर के अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक क्षेत्रों में भ्रमण कर समस्याओं को देखें एवं उनका तत्काल निराकरण कराएं। यह निर्दे निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने अधिकारियों की परिचय बैठक में दिए। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने पदभार ग्रहण के तत्काल बाद अधिकारियों की परिचय बैठक बुलाई। उन्होंने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों से परिचय लिया, इसके साथ ही उन्होंने निर्दे दिए कि शहर की साफ, सफाई, अधोसंरचना एवं जन कल्याण से संबंधित सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया। जिन समस्याओं के निराकरण में समय लग रहा है, उनका निराकरण हर हाल में 7 दिन के अंदर कराया जाए। जिससे शहरवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी तय है, इसलिए वह अपने कार्याें में लापरवाही नहीं बरते। किसी भी कार्य की फाइल पेंडेंसी नहीं रहनी चाहिए। अपर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी अपने-अपने विभागों की बैठक लें, जिससे कार्यों की समीक्षा की जाए एवं उनमें प्रगति आ सके। निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने निर्दे दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की पीपीटी तैयार कर प्रेजेंटेशन तैयार करें। जिससे कार्यों की समीक्षा आसानी से हो सके और कार्यों में गति आए।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->