रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल ने किया वृक्षारोपण, 50 से अधिक पौधे लगाए


ग्वालियर, । रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा आज रविवार को ताल वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में प्रातः 9 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पवन दीक्षित, ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन रहे। इस अवसर पर रोटरी क्लब सेंट्रल के इलेक्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर  प्रदीप पाराशर एवं असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र मल्होत्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के संरक्षण तथा स्वच्छता के महत्व पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल के अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, सचिव संजय सपरा, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जॉइंट सेक्रेटरी राजेंद्र कोरव, प्रोग्राम फैसिलिटेटर ट्रेनर विद्याभूषण त्यागी, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर विवेक मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अतुल खंडेलवाल, अनिल गर्ग, नरेंद्र रोहिरा, श्याम अग्रवाल, तपेश मिश्रा, कपिल जैन, वीरेन जैन सहित क्लब के अनेक रोटेरियन सदस्य उपस्थित रहे। महिला सदस्यों में श्रीमती गीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सुनीता खंडेलवाल एवं सोनिया सपरा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
सभी रोटेरियन साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। सदस्यों के सहयोग, समय और सेवा भावना से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->