ग्वालियर | गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर पूरे सावन मास में शिव अभिषेक एवं रूद्र यज्ञ का आयोजन प्रतिदिन हो रहा है| गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू के ट्रस्टी शिववीर सिंह चौहान ने बताया कि 22 अगस्त शनिवार को प्रति माह होने वाला सुंदरकांड किया गया| 24 अगस्त को गायत्री प्रज्ञा पीठ पर एक शाम मां के नाम का आयोजन शाम 4 बजे से होगा| जिसमें भजनावली कार्यक्रम तत्पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन होगा| 26 अगस्त मंगलवार को शाम 4 बजे सावन महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें महिला संगीत एवं झूला कार्यक्रम किया जाएगा |