आज पौधा, कल वृक्ष’—लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल का हरित संकल्प


ग्वालियर, ।  लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृंदावन गार्डन (दरगाह वाला पार्क), बी-ब्लॉक, समाधिया कॉलोनी, ग्वालियर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि VDG-2, MJF लॉयन सी.एस. तोमर रहे। इस अवसर पर PDG MJF लॉयन नितिन मांगलिक, IPDG MJF लॉयन सुधीर बाजपेई, चीफ एरिया लीडर MJF लॉयन अजय सप्रा, RC MJF लॉयन राजेश वाटवानी एवं ZC MJF लॉयन संजय नीखरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने 51 पौधों का रोपण किया तथा उनके वृक्ष बनने तक संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। अपने संबोधनों में अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को समय की आवश्यकता बताते हुए लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल की इस पहल की सराहना की। चीफ एरिया लीडर MJF लॉयन अजय सप्रा ने लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं लेने की घोषणा की।

क्लब अध्यक्ष लॉयन अजय बत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक लॉयन जय किशन तोतलानी रहे, जबकि सफल संचालन क्लब सचिव लॉयन रोशन गावरा ने किया। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लॉयन अमित अग्रवाल सहित लॉयन सुनील शर्मा, लॉयन मुकेश भोजवानी, लॉयन शैलेश माखीजानी, लॉयन जे. एस. गुप्ता, लॉयन दीपक पमनानी, लॉयन यशपाल बैस, लॉयन तालिब खान, डॉ. श्रीप्रकाश लोहिया, लॉयन विवेक सेठी, लॉयन मुकेश भाटिया, लॉयन गिरीश गावरा, लॉयन दुर्गेश चौरसिया, लॉयन सतीश भल्ला, लॉयन धनवंत अग्रवाल, लॉयन राजीव आगीचा, लॉयन अश्विन बंसल, लॉयन गगन भल्ला, डॉ. दुर्गेश साहू, लॉयन दीपक धमेजा, लॉयन अंशुल गुप्ता, लॉयन अरुण गुप्ता, लॉयन अभिषेक खुराना, लॉयन गलव सिंघल, लॉयन अनिल मलिक, लॉयन अमित आयलानी, लॉयन अनिल नागपाल, लॉयन मनोहर लाल भल्ला, लॉयन किशन खत्री, लॉयन नरेश तलूजा एवं लॉयन कुंजम बत्रा ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आमंत्रित अतिथियों में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी MJF लॉयन जुबेर रहमान, रीजन चेयरपर्सन लॉयन सलिल गुप्ता, लॉयन भूपेंद्र तोमर, ज़ोन चेयरपर्सन लॉयन रामकरन पारिक, लॉयन पुष्पेंद्र गुप्ता, लॉयन अजय बाजपेई, लॉयन मुकेश बिरोनिया, लॉयन ऋषि गुप्ता, लॉयन अभिषेक भदौरिया एवं लॉयन हेमेंद्र तिवारी सहित अनेक गणमान्यजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->