ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ 6 अगस्त को

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा संचालित "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत देशव्यापी 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ गुरुवार 6 अगस्त को माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन में किया जाएगा। यह अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त तक संस्था की पूर्व मुख्य प्रशाशिका दादी प्रकाशमणी जी के पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में पखवाड़े के रूप में चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने हेतु जन-जागरूकता उत्पन्न करना तथा अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाना है।
केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी एवं राजयोग प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय विभाग और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के संयुक्त प्रयास से पूरे देश में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि कल होने वाले उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नारायण कुशवाह मंत्री सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (मध्यप्रदेश शासन) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स, स्थानीय पार्षद तथा अन्य गणमान्य नागरिक, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी एवं संस्थान से जुड़े लोग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8:30 बजे से 10 बजे तक प्रभु उपहार भवन, माधौगंज में होगा। इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों से समाज को जागरूक करने, स्वस्थ एवं मूल्यनिष्ठ जीवनशैली अपनाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का संकल्प लिया जाएगा।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->