मुख्य बाजारों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर। निगम के मदाखलत अमले ने बुधवार को अभियान चलाकर शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।
नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह ने बताया कि दक्षिण विधानसभा अंतर्गत मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी के निर्देशन में हजीरा चौराहा, किलागेट रोड़, इंटक मैदान के बाहर रोड़, चार शहर का नाका रोड़ सहित आदि स्थानों पर खडे यातायात में बाधक हाथ ठेलों, सडक पर रखे सामानों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाकर अवागमन मार्ग क्लियर करवाया गया। मदाखलत अधिकारी सतेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में महाराज  बाड़ा अंतर्गत सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, छापाखाना, हेमू चौक, एसबीआई बैंक के मुख्य मार्ग व फुटपाथ क्लियर करवाया गया। साथ ही मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में मयूर मार्केट के अंदर रोड पर रखे सामान दुकानदारों के अंदर कराए गए। इसके उपरांत बारादरी चौराहे से सदर बाजार अग्रसेन चौराहे तक लगे हाथ ठेले वालों को हटाया गया तथा एक हाथ ठेला जप्त किया गया। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->