ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए टारगेट तय किए जाएः निगमायुक्त

ग्वालियर। जिन ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण करना हैं उनके शत प्रतिशत लाइसेंस का नवीनीकरण करें। इसके साथ ही ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए प्रति सप्ताह टारगेट तय किए जाए। यह निर्देश बुधवार को निगम आयुक्त संघ प्रिय ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुये दिये।
बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने वसूली एवं कार्य में लापरवाही पाए जाने पर एक कर संग्रहक जसवंत कुशवाहा को नोटिस तथा बिना सूचना अनुपस्थित पाये जाने पर दो कर संग्रहकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने लीज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देष दिए हैं कि जिन स्थानों के लीज का नवीनीकरण किया जाना है, उनका शीघ्र नवीनीकरण किया जाए। लीज प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर लिपिक ललित खटके को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवनों की जानकारी ली। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने पार्किंग की समीक्षा भी की। शहर में चिन्हित 31 पार्किंग हैं, इनमें से 7 का ठेका दिया गया है, जबकि 8 पार्किंग का संचालन नगर निगम के द्वारा किया जाता है। निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि जहां पर पार्किंग की आवश्यकता नहीं है और वहां पर नगर निगम की पार्किंग बनी हुई है तो उसे डिनोटिफाइड कराने के लिए आवेदन दें। साथ ही जिन स्थानों पर नई पार्किंग की आवश्यकता है, वहां पर नई पार्किंग का प्रस्ताव तैयार कर दें। बैठक में एमआईसी सदस्य श्रीमती प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, उपायुक्त सुनील चौहान, नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया सहित सभी राजस्व कर संग्रहक उपस्थित थे। 

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->