ग्वालियरी अग्रवाल समाज मुरार की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सुंदरकांड पाठ के साथ संपन्न

 ग्वालियर। ग्वालियरी अग्रवाल समाज मुरार की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 5 अगस्त बुधवार को गिर्राज मंदिर के समीप स्थित अग्रसेन भवन में सुंदरकांड पाठ के भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष व चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, अग्रवाल महासभा के महामंत्री रवि गर्ग और चेंबर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे।
 इसके साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी पारस जैन, राकेश मित्तल, नरेंद्र अग्रवाल (बोईसर वाले) और नवनियुक्त कोषाध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण और सुंदरकांड पाठ के साथ की गई। नवीन कार्यकारिणी की इस पहली बैठक में समाज हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति जताई।इस अवसर पर ग्वालियरी अग्रवाल समाज मुरार के नवनियुक्त अध्यक्ष पदमचंद जैन सर्राफ ने समाज को संबोधित करते हुए कहा, "मैं समाज के हर व्यक्ति के साथ हर परिस्थिति में पूरी मजबूती से खड़ा रहूंगा।" उन्होंने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि आज मौसम बहुत सुहाना है, इसलिए बैठक के बाद सभी सदस्य मिलकर प्रसिद्ध 'दाल-टिक्कर' के भोज का भी आनंद लेंगे।बैठक का कुशल संचालन महामंत्री बालकिशन अग्रवाल 'बंटी' ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाज बंधुओं का आभार पवन सिंघल द्वारा व्यक्त किया गया।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->