भारतीय रसायन विज्ञान के जनक थे आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय

शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में महान वैज्ञानिक, प्रख्यात रसायनशास्त्री, सफल उद्योगपति एवं समाज सुधारक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें नमन किया गया

रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ एके शुक्ला ने आचार्य राय के वैज्ञानिक योगदान, अनुसंधान कार्यों, स्वदेशी उद्योगों की स्थापना तथा भारतीय रसायन विज्ञान के विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों को आचार्य राय के सादा जीवन, अनुशासन, वैज्ञानिक सोच एवं राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया

इस अवसर पर डॉ अशोक सिंह चौहान, डॉ अनीश चंद्र पाण्डेय, डॉ एस मालती, डॉ पवन शर्मा, डॉ आरएल टैगर एवं डॉ आरएन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए. विद्यार्थियों की ओर से एमएससी रसायन शास्त्र के  अनुराग शर्मा ने आचार्य राय के जीवन एवं उपलब्धियों पर सारगर्भित वक्तव्य दिया

महाविद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों से भारतीय रसायन विज्ञान के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन एवं आदर्शों का अध्ययन कर उन्हें आत्मसात करने तथा स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया. मीडिया प्रभारी डॉ सुयश कुमार ने बताया कि संगोष्ठियों के माध्यम से भारत के महान वैज्ञानिकों को स्मरण करने से विद्यार्थियों को प्रेरणा प्राप्त होती है 

संगोष्ठी का संचालन डॉ जितेन्द्र अंबवानी ने किया. कार्यक्रम में विभाग के विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापकों ने सक्रिय सहभागिता की

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->