चामुंडा कोटेश्वर मंदिर पर हिन्दू महासभा ने महिलाओं को सनातन मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया
,
**************************
सनातन धर्म में मातृशक्ति को सर्वोच्च स्थान- जयवीर भारद्वाज,
=====================
ग्वालियर 3 अगस्त।
चामुंडा कोटेश्वर मंदिर पर 10 वर्ष से अधिक समय से प्रतिदिन भजन करने वाली महिलाओं को हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज मुख्य अतिथि में सनातन मातृशक्ति सम्मान से कलश, श्रीफल, स्मृति चिन्ह,पंखा भेंटकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि आसन्न से डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि सनातन धर्म में मातृशक्ति को सर्वोच्च स्थान पर माना गया है क्योंकि आज सनातन धर्म संस्कृति एवं सामाजिक समरसता में सबसे अग्रणी महिलाएं होती हैं। महिलाओं का सम्मान करना हर पुरुष का दायित्व है जिसे आप हमें समझना होगा महिलाएं पाश्चात्य संस्कृति से दूर होकर अपने परिवार को संस्कारवान बनाएं।तभी सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा संभव है।
इस अवसर पर चामुंडा कोटेश्वर मंदिर हिन्दू महासभा समिति के सुरेंद्र राठौर, ज्ञान सिंह यादव, रामकिशन राठौर,दीनानाथ कुशवाहा, अनूप अग्रवाल ने भी अपने विचार रखें।
सनातन मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित होने वाली महिलाओं में राम प्यारी, मंजू राजावत,प्रेमा गौड, मीना राठौर, मिथलेश गौड, अनिता योगेंद्र दीक्षित,यशौदा देवी,सरला बाई,शशी राय, पार्वती गुप्ता, गिरजा राठौर,कपूरी बाई,अंगूरी राठौर, सुषमा राय मनोरमा, लता शर्मा,किरण राठौर सहित 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया।