अनिरूद्ध आचार्य की भागवत कथा 30 नवंबर से: विधायक डाॅ. सिकरवार

ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नबंबर माह में कराया जा रहा है। श्रद्धेय श्री अनिरूद्ध आचार्य महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जायेगा। कथा 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक फूलबाग मैदान पर होगी। कथा की तैयारियों को लेकर जन उत्थान न्यास द्वारा गठित मुख्य आयोजन समिति की बृहद बैठक आज जी.वाय.एम.सी क्लब में आयोजित की गई। बैठक में श्रीमद् भागवत कथा के सूत्रधार, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, महेश मुदगल्, अचलेश्वर न्यास अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, संतोष सिंह भदौरिया गुरू, रामबाबू कटारे, गिर्राज गुरूजी, व्यवसायी अशोक गोयल, धमेन्द्र बुकोलिया, पुरूषोत्तम भार्गव, मुकेश गुप्ता आदि मंचासीन रहे। बैठक का संचालन डाॅ. राकेश अग्रवाल ने किया एवं आभार राजीव चढ्ढा, राम पाण्डे एवं कुट्टा पहलवान ने व्यक्त किया।
बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिये। बैठक में महेश मुदगल् ने कहा कि कार्यालय के उद्घाटन एवं कथा का समय अगली बैठक तक तय कर लिया जायेगा। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिव्य एवं भव्य होगा। गिर्राज गुरूजी ने कहा कि भागवत कथा में अभूतपूर्व संकल्प के साथ 108 यजमान एवं 108 विद्वान होना चाहिए एवं कथा का समय दोपहर 1 से 5 बजे तक रखा जाये। सतेन्द्र गुरूजी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से पापों से मुक्ति, मोक्ष की प्राप्ति और मानसिक शांति जैसे लाभ मिलते है। उन्होंने विधायक डाॅ. सिकरवार की तरीफ करते हुये कहा कि डाॅ. सिकरवार द्वारा वर्ष भर धार्मिक, सामाजिक एवं क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजन किये जाते है। अचलेश्वर न्यास अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ने कहा कि सतीश सिकरवार ने जो भागवत कथा कराने का संकल्प लिया है वह सरहानीय है। इस भागवत कथा आयोजन के लिये हमें और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक गोयल ने भागवत कथा में यजमान बनने की स्वीकृति देते हुये कहा कि विधायक डाॅ. सिकरवार जनहित से जुडे हुये कार्यक्रम विवाह सम्मेलन, क्रिकेट टूर्नामेंट, रक्षाबंधन पर बहनों का सम्मान, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, शिक्षक सम्मान समारोह जैसे कई बडे़-बड़े आयोजन वर्षभर करते है। उन्होंने कहा कि श्रृद्धेय श्री अनिरूद्ध आचार्य जी की कथा से शहर का वातावरण शुद्ध होगा। रामबाबू कटारे ने कहा कि भागवत कथा में हमें संत समुदाय से जितने अधिक से अधिक संतों को कार्यक्रम में निमंत्रण देना चाहिए संतो के आगमन से कथा और भव्य रूप लेगी। धमेन्द्र बुकोलिया ने कहा कि कथा वाचक अनिरूद्ध आचार्य एवं उनके साथ आने वाले सभी सदस्यों के लिये ठहरने के लिये उत्तम स्थान पर सभी व्यवस्थायें करनी होगी। न्यास के सचिव अवधेश कौरव ने कहा कि इस भागवत कथा के आयोजन में आप सभी का योगदान जरूरी है। आप सभी का सहयोग सारथी का कार्य करेगा। श्रीमद् भागवत कथा के सूत्रधार, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि आचार्य अनुरूदाचार्य जी की कथा आयोजन की इस बैठक में आप सभी के विचार एवं सुझाव मिले। कथा के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था होना चाहिए। कथा हेतु 108 आचार्यों की व्यवस्था की जायेगी। कथा के प्रचार-प्रसार के लिये शहर के सभी मंदिरों पर वैनर लगाये जायेगे। उन्होंने कहा कि कथा के दौरान प्रतिदिन गाय के घी से निर्मित प्रसाद का वितरण श्रृद्धालुओं को किया जायेगा। बैठक में एस.के. गुप्ता, न्यास कोषाध्यक्ष अवध धाकरे, रमेशचन्द्र गोयल ‘लल्ला’, विनोद जैन, जहान सिंह तोमर, प्रतीक जैन, राहुल गुर्जर, रामअवतार जाटव, पार्षद केदार सिंह बरहादिया, के.पी. सिंह भदौरिया, महेन्द्र शुक्ला, रंजीत पंजवानी, रमन वाजपेयी, राजेश तोमर, कल्लू तोमर, उदय सिंह आदि मौजूद रहे।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->