भाजपा के लिये राजनीति जनता की सेवा का माध्यम है: शिवराज सिंह

- केन्द्रीय कृषि मंत्री ने दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
दतिया। मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं कि आज बसईवासियों से मिलने का मौका मुझे दिया। आज आप सबको देख कर, आपके उत्साह को देख कर मेरा मन संतोष से भरा हुआ है। पार्टी के लिए राजनीति न तो कोई शौक है और न ही कोई धंधा, बल्कि यह जनता की सेवा का माध्यम है। हम भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र के पुनर्निर्माण, जनता के कल्याण, दरिद्र नारायण की सेवा एवं एक विकसित देश और मध्यप्रदेश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। यह बात केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दतिया विधानसभा के बसई में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जनसभा में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2003 तक कुछ समय को छोड़कर, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रहीं। उस दौर में दतिया से लेकर शिवपुरी और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र तक शाम 5 बजे के बाद लोग घरों से निकलने से डरते थे, क्योंकि पूरे इलाके में डकैतों का आतंक था। उन्होंने कहा कि उस समय एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों डाकू सक्रिय थे। अपहरण और सामूहिक हत्याएं आम बात थीं और अपहरण एक तरह का उद्योग बन गया था। उन्होंने कहा कि जब मैं मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना तब ग्वालियर की एक बैठक में मैंने साफ कहा था, मध्यप्रदेश की धरती पर या तो डाकू रहेंगे या शिवराज सिंह चैहान, दोनों एक साथ नहीं रह सकते। इसके बाद एक साल के भीतर सभी डकैत या तो मारे गए, जेल भेज दिए गए या फिर मध्यप्रदेश छोड़कर भाग गए। श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को न अच्छी शिक्षा, न सड़कें, न पानी और न ही लोगों को सम्मान दिया, लेकिन आज मुझे गर्व है कि देश विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भी लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि मां पीतांबरा मंदिर क्षेत्र के विकास के साथ-साथ बसई में भी कॉलेज की व्यवस्था की गई। कांग्रेस ने कभी ऐसे विकास कार्यों के बारे में नहीं सोचा, जबकि भाजपा सरकार ने उन्हें जमीन पर उतारा। 
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश के गरीब परिवारों के लिए लगभग 15 लाख मकान स्वीकृत किए गए हैं। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 8 लाख नए मकानों का कोटा भी तैयार है। इन नए आवासों में बसई के गरीब परिवारों को भी लाभ दिलाने की कोशिश की जाएगी ताकि हर गरीब का अपना घर बन सके। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 30 जुलाई को कमल के फूल का बटन दबाकर भारतीय प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं। जनसभा में मंत्रीऐदल सिंह कंषाना, धर्मेंद्र लोधी, गौतम टेटवाल, ग्वालियर सांसद एवं दतिया उपचुनाव के प्रभारी भारत सिंह कुशवाह, संभाग प्रभारी अभयप्रताप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, विधायक प्रीतम लोधी, केशव बघेल, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया भी उपस्थित थे। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->