जेसीआई ग्वालियर मेट्रो ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का किया सम्मान
जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा आज *"सल्यूट एंड साइलेंट"* कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर तानसेन रेसिडेंसी चौराहा एवं रेलवे स्टेशन चौराहा, ग्वालियर पर कार्यरत ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के समर्पण, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति उनके योगदान का सम्मान करना तथा समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर जेसीआई ग्वालियर मेट्रो के पूर्व अध्यक्ष जे एफ एम सुधीर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 टीम के
अध्यक्ष जेसी प्रशांत माथुर सहित संस्था के जेसी एस एन वर्मा अशवनी चतुर्वेदी ब्रजमोहन तोमर संजय यादव प्रेम सागर संजय अग्रवाल एव अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी सदस्यों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा ट्रैफिक डी एस पी अजीत सिंह चौहान ने जेसीआई ग्वालियर मेट्रो की इस पहल की प्रशंसा करते हुए संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया अनुरोध किया जेसी आई के साथ ट्रैफिक एवर्नेस के कार्यक्रम आगे जरूर करेगे