चेंबरः जीते तो इतिहास रच दिया

- सुरेश बंसल क्रियेटिव हाउस के शुभंकर साबित हुये
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में क्रियेटिव हाउस के दो दिग्गज प्रत्याशियों ने वास्तव में जीत भी दिग्गज तरीके से हासिल की है। दोनों प्रत्याशियों ने 1500 से अधिक वोटों से जीत हासिल कर पूरे हाउस में जोश भर दिया है। अब क्रियेटिव हाउस अगले चुनावों में इसमें से एक प्रत्याशी पर अध्यक्ष का दांव खेल सकता है। यह दोनों जीतने वाले प्रत्याशी हैं संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल व उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल। 
कुल मिलाकर माना जाये तो संयुक्त अध्यक्ष पद पर जीते सुरेश बंसल क्रियेटिव हाउस के शुभंकर के रूप में सामने आये हैं। सुरेश बंसल और संदीप नारायण अग्रवाल ने यह ऐतिहासिक जीत उस समय हासिल की, जब क्रियेटिव हाउस पूरी तरह से खुर्दबुर्द था और क्रियेटिव हाउस के कर्ताधर्ता व्हाईट हाउस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी पारस जैन के लिये लगे थे। क्रियेटिव हाउस के कर्ताधर्ताओं के नाम इसलिये नहीं दे रहे है इनको सब जानते है कि यह किसके लिये लगे थे, ऐसे मौकों पर सुरेश बंसल और संदीप नारायण अग्रवाल ने हिम्मत नहीं हारी और अपने निजी मित्रों की बदौलत प्रचार अभियान व व्यक्तिगत संपर्क पर जोर देकर जीत हासिल की हैं। सुरेश बंसल तो वैसे भी इस समय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष है और अग्रवाल समाज में व्यक्तिगत व्यवहार के कारण बेहद लोकप्रिय है। सुरेश बंसल का हाल यह है कि उन्हें व्हाईट हाउस के लोग ही वोट दे आये, यहीं स्थिति संदीप नारायण अग्रवाल की रही। 
मुकेश अग्रवाल की मेहनत भी कम नहीं रही
क्रियेटिव हाउस के मुकेश अग्रवाल समर्थ ने क्रियेटिव के सभी प्रत्याशियों के हरसंभव प्रयास किये। कुछ प्रत्याशी आर्थिक रूप से कमजोर थे तो उन्होंने मदद भी की। सुरेश बंसल व संदीप नारायण अग्रवाल की जीत में उनका भी बड़ा योगदान रहा।

posted by Admin
152

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->