दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , राज्य सभा सांसद एवं कमल संदेश के संपादक रहे स्व प्रभात झा की दूसरी पुण्यतिथि 26 जुलाई पर आयोजित संगोष्ठी एवं पुस्तक लोकार्पण का एक कार्यक्रम नई दिल्ली के हिंदी भवन ऑडोटोरियम प्रथम तल 11 विष्णु दिगंबर मार्ग निकट बाल भवन नई दिल्ली निकट आईटीओ मेट्रो स्टेशन गेट क्रमांक -1 पर आयोजित होगा।
उक्त जानकारी एक विज्ञप्ति में अंजनी कुमार झा , संजीव कुमार सिन्हा ने देते हुये बताया कि पुस्तक प्रभात झा व्यक्तित्व एवं कृतित्व कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के रामबहादुर राय करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर , भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डा संजय मयूख, तथा संपादक कमल संदेश डा शिवशक्ति नाथ बक्सी होंगे।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur