बजरंग भक्त मंडल ने जनकताल गौशाला में की 1375 किलो हरे चारे की सेवा

ग्वालियर। स्थानीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था बजरंग भक्त मंडल द्वारा अपनी निरंतर सेवा गतिविधियों के अंतर्गत इस सप्ताह भी व्यापक स्तर पर गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पुनीत कार्य किया गया। मंडल ने जहां एक ओर बेसहारा गौवंश के लिए भारी मात्रा में पौष्टिक आहार समर्पित किया, वहीं दूसरी ओर युवा शक्ति को साथ लेकर शिक्षा संस्थान परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण भी किया। 
बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा प्रति सप्ताह नियमित रूप से गौभोग सेवा का आयोजन किया जाता है। बेसहारा और बीमार गायों की सेवा के इसी संकल्प के क्रम में इस सप्ताह जनकताल स्थित गौशाला में लगभग 1375 किलो हरा चारा मंडल के सदस्यों द्वारा अपने हाथों से गौवंश को खिलाया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की गई। गौसेवा के इस पुनीत कार्य के तुरंत उपरांत पर्यावरण संतुलन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटने का संदेश देते हुए एक विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। बजरंग भक्त मंडल एवं तानसेन क्रिकेट क्लब द्वारा संयुक्त रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संयुक्त अभियान के तहत परिसर में पीपल, अनार,बेलपत्र और हरसिंगार जैसे 30 विभिन्न प्रजातियों के छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर राकेश मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, हरीश चंद अग्रवाल, पुनेश पाल, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, भानु राजपूत, राकेश बंसल, आशीष बंसल, सिद्धार्थ गुप्ता, कमलेश बाबू मंगल, गुरुशरण सिंह, श्री मोदी, अभिषेक शर्मा सहित तानसेन क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी, एवं मंडल के अन्य सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->