मदाखलत अमले ने अस्थाई अतिक्रमण और हाथ ठेले हटाये

ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अस्थायी अतिक्रमण हटाया। 
नोडल अधिकारी केशव सिंह चैहान के निर्देशन में मदाखलत अधिकारियों शैलेंद्र सिंह चौहान तथा सतेंद्र भदौरिया द्वारा मदाखलत दलों के साथ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए यातायात बाधित करने वाले हाथ ठेलों, फुटपाथी फड़ों, गुमटियों एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया। अभियान के दौरान थाटीपुर मयूर मार्केट मुख्य मार्ग एवं आरोग्यधाम अस्पताल के बाहर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हाथ ठेले एवं काउंटर हटाकर जप्त किए गयेा। इसके अतिरिक्त महाराज बाड़ा क्षेत्र के सुभाष मार्केट, नजर मार्केट, छापाखाना, स्काउट, हेमू चौक, गांधी मार्केट एवं टोपी बाजार से भी हाथ ठेले एवं फुटपाथी अतिक्रमण हटाए गए। जनकगंज डिस्पेंसरी के बाहर भी यातायात बाधित करने वाले हाथ ठेलों को हटाकर संबंधित व्यक्तियों को पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सिसोदिया एवं आजाद खान सहित संबंधित मदाखलत दल उपस्थित रहा।

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->