हाउस से ऊपर उठकर एक साथ निकले चेंबर पदाधिकारी
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अध्यक्ष पर जीते डा. प्रवीण अग्रवाल ने आज बड़प्पन दिखाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. अग्रवाल रविवार को अपने साथी पदाधिकारियों को क्रियेटिव एवं व्हाईट हाउस के पैमाने से अलग हटकर बाजारों में निकले और सभी व्यापारियों का आभार जताया। आभार यात्रा में डा. प्रवीण अग्रवाल सहित संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, सहसचिव दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल बाबा आदि शामिल थे।
आभार यात्रा में शामिल सभी नवनिर्वाचित बेहद प्रफुल्लित थे और प्रत्येक व्यापारी से मिले। स्थान स्थान पर उनका भव्य स्वागत भी किया गया। कई व्यापारियों ने जलपान की व्यवस्था भी की थी। आभार यात्रा में अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कहा कि हम अब हाउस से ऊपर उठकर चेंबर के है और सभी व्यापारी भाई हमारे हैं, हम उनकी समस्याओं के निदान के लिये हमेशा तत्पर रहेंगे।