प्रवीण अग्रवाल के साथ साजिश से सिंधिया नाराज?
ग्वालियर। बड़ी खबर यह है कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आजकल कभी सिंधिया राजपरिवार के अति निकट रहे चेंबर के पूर्व अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र गंगवाल से नाराज है। सुना जाता है कि डा. वीरन्द्र गंगवाल और उनके व्हाईट हाउस के ही अरविंद अग्रवाल, जीएल भोजवानी ने जिस तरह से सिंधिया व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विश्वसनीय डा. प्रवीण अग्रवाल को व्हाईट हाउस से बेईज्जत किया और उनका टिकट काटकर पारस जैन को दिया, उसका पूरा घटनाक्रंम केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंच चुका है।
हालांकि चेंबर के पूर्व अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल अपनी काबिलियत व प्रतिष्ठा के चलते स्वतंत्र रूप से व्हाईट हाउस प्रत्याशी पारस जैन को पटखनी देकर भारी मतों से चुनाव जीत गये हैं। इसी वजह से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चेंबर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल को विशेष रूप से बुलवाकर उन्हें बधाई व आर्शीवाद दिया व भविष्य में भरपूर सहयोग का आश्वासन भी दिया।