मुहब्बत की दुकान ने पौधारोपण किया
ग्वालियर। सामाजिक संगठन मुहब्बत की दुकान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला के नेतृत्व में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 33 में हाकर्स जोन, रामदास घाटी शिंदे की छावनी में पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधारोपण किया। इस मौके पर उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हरित क्रांति का संकल्प भी लिया। पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि यह पौधारोपण हमारी आगे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु व प्रकृति के अनमोल तोहफे देगा। पौधारोपण का यह अभियान हमारी हरित क्रांति की अवधारणा को आगे बढ़ायेगा।