चेंबर व व्यापारी हित ही मेरा ध्येयः संदीप नारायण अग्रवाल
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में क्रियेटिव हाउस से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल ने सभी चेंबर सदस्यों से कहा है कि वह चेंबर व व्यापारी हित में हमें सभी मतदाताओं का भारी मात्रा में समर्थन आवश्यक हैं। संदीप नारायण अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा चेंबर के सदस्यों व व्यापारियों के हित की बात की है और आगे भी उनका यहीं ध्येय है। संदीप नारायण अग्रवाल ने सभी चेंबर सदस्यों से कहा है कि वह उनके अमूल्य मतदान के लिये हमेशा आभारी रहेंगे।