वीआरजी महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विजय राजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरार में अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं NIIT फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की विभिन्न संकायों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। NIIT फाउंडेशन के प्रतिनिधि राहुल गौतम ने छात्राओं को कौशल विकास से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर 150 घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. श्रीवास्तव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में डिग्री के साथ कौशल आधारित प्रशिक्षण भी आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों के रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।
आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. रेनू एस. नायर ने छात्राओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप आधुनिक तकनीकों में दक्षता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. राजवीर किरार ने रुचि के अनुसार कौशल विकास पाठ्यक्रमों का चयन करने पर बल देते हुए कहा कि इससे भविष्य में बेहतर कैरियर विकल्प चुनने में सहायता मिलेगी।कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की टीपीओ डॉ. शर्मिला जैन ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत महाविद्यालय में संचालित तीन कौशल विकास पाठ्यक्रमों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा देशपांडे, डॉ. अर्चना शर्मा, ट्रेनर शिवम कटारे, आकांक्षा कुशवाह, विमलेश पाल, अनव गुप्ता एवं शुभम माहेश्वरी सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आधुनिक तकनीकों एवं उनके पर्यावरणीय प्रभाव विषय पर पोस्टर भी तैयार किए।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->