ग्वालियर| मध्य प्रदेश चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में 12 घंटे शेष बचे हैं| वही सभी प्रत्याशी व्यापारियों से अपने समर्थन में मत देने का आह्वान कर रहे हैं| इसी तारतम्य मैं व्हाइट हाउस से कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल बाबा ने मतदाता व्यापारी भाइयों से अपने समर्थन में वोट डालने की अपील की है | उन्होंने अपील करते हुए कहा आपको कैसा प्रत्याशी चाहिए आपको परिवारवाद वाला प्रत्याशी चाहिए या सहज सरल सुगम और 24 घंटे उपलब्ध रहने वाला प्रत्याशी निर्णय आपका है मतदान आपका है|