दीक्षारंभ में मिला अनुशासन और सफलता का मंत्र

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में गुरूवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संस्कृति, अनुशासन और पत्रकारिता के मूल्यों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. एस.एन. महापात्रा के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में ईमानदारी, संवेदनशीलता और निरंतर अध्ययन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रो. जे.एन. गौतम ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय के युवा उत्सव एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। प्रो. विवेक बापट ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। वहीं प्रो. एस.के. सिंह ने रैगिंग को गंभीर अपराध बताते हुए विद्यार्थियों से इससे पूरी तरह दूर रहने तथा विश्वविद्यालय में सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भुवनेश तोमर एवं आभार प्रो. एस.एन. महापात्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह तोमर, राघवेन्द्र गोयल, देवेंद्र सिकरवार, मिनी मंगल सहित विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->