पारस का संपर्क अभियान तेज, कैसे भी बढ़त चाहते हैं पारस
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के चुनावों में व्हाईट हाउस के अध्यक्ष उम्मीदवार पारस जैन ने अब अपना संपर्क अभियान व अपील तेज कर दी हैं। अपने सोशल मीडिया हेंडलर्स सहित अपनी टीम के साथ वह करो या मरो की स्थिति में आ गये है। वह कैसे भी करके अध्यक्ष पद पर अपनी बढ़त चाहते हैं, ताकि व्हाईट हाउस का कब्जा अध्यक्ष पद पर बरकरार रह सकें।
यहां बता दें कि शुरू में पारस जैन ने अध्यक्ष पद के साथ साथ सभी उम्मीदवारों को साथ में लेकर प्रचार अभियान शुरू किया था, लेकिन अब वह चुनाव के लिये बचे 36 घंटों में ज्यादा से ज्यादा उपयोग स्वयं के लिये कर रहे हैं। उन्होंने अन्य पदों पर खड़े सभी उम्मीदवारों को अब उनके स्वयं के प्रचार भरोसे छोड़ दिया है, वह स्वयं अब अपने चुनाव पर पूरा ध्यान केन्द्रित किये हुये है। सामने स्वतंत्र उम्मीदवार डा. प्रवीण अग्रवाल को वह हल्के में भी नहीं ले रहे हैं।
पारस की रणनीति सीधे संपर्क की
पारस जैन ने अब अध्यक्ष पद पर अपनी जीत के लिये सीधे संपर्क पर ध्यान दिया है। पहले बाजारों में घूमे पारस जैन अब प्रत्येक मतदाता के यहां अपने समर्थक पहुंचा रहे हैं और स्वयं भी जा रहे है। कई प्रमुख व्यापारी नेताओं के वह पैर तक पड़ रहे हैं और आर्शीवाद भी मांग रहे है। हालांकि पारस जैन का अपना स्वयं का बेहतर नेटवर्क है और वह भी सीधे व्यापारियों के परिवार से जुड़े है। इसी कारण पारस जैन उत्साह में तो हैं, लेकिन सामने डा. प्रवीण अग्रवाल के होने से पूरे कान्फीडेंस में नहीं हैं। फिलहाल पारस जैन और उनके समर्थक प्रत्येक मतदाता पर पहुंचने के लिये सीधा संपर्क, सोशल मीडिया, व्हाटसएप कालिंग व फोन संपर्क कुल मिलाकर व्हाईट हाउस के कर्ताधर्ताओं का वह सपना पूरा करना चाहते है कि उनके नेतृत्व में चेंबर आफ कामर्स आ जाये।