व्यापारियों ने मर्सी होम में बच्चों के लिये दिया एलईडी टीव्ही
ग्वालियर । मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों के लिये ग्वालियर में संचालित मर्सी होम में सामाजिक सरोकार के तहत समाज के सभी वर्गों के सहयोग से कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की विशेष पहल पर समाज के विभिन्न गणमान्य नागरिकों द्वारा मर्सी होम के संचालन में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कैट संस्था के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन के नेतृत्व में दाल बाजार के व्यापारी नंदलाल जैसवानी व तरुण जैसवानी ने आज इसी कड़ी में मर्सी होम के बच्चों के लिये एक एलईडी टीव्ही प्रदान किया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की उपस्थिति में कैट के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन एवं व्यापारियों ने मर्सी होम पहुँचकर बच्चों के लिये एलईडी टीव्ही प्रदान किया।