कम वसूली करने वाले करसंग्रहकों को नोटिस जारी किये जायेः निगमायुक्त

ग्वालियर। तिमाही के लक्ष्य के विरूद्ध 60 प्रतिशत के कम वसूली करने वाले सभी करसंग्रहकों के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाये तथा जिस राजस्व निरीक्षण के तीन या उससे अधिक करसंग्रहकों की वसूली 60 प्रतिशत से कम है उन्हें नोटिस जारी किये जाये तथा सम्बंधित उपायुक्त को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा के दौरान सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिये।
बैठक में निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सम्पत्तिकर के तिमाही लक्ष्य की वार्डवार समीक्षा की समीक्षा के दौरान ग्वालियर विधानसभा के अन्तर्गत करसंग्रहक आशु जाटव, चिम्मन कटारे, के.के. पाल, नरेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रेमनारायण कुशवाह ग्वालियर पूर्व विधानसभा अन्तर्गत करसंग्रहक अनूप चंदेल दक्षिण विधानसभा अन्तर्गत प्रमोद पाल ग्रामीण विधानसभा अन्तर्गत दौलतराम द्वारा कम वसूली करने पर इनके वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही करसंग्रहक भगवान दास अर्गल एवं नरेन्द्र मोरे को चेतावनी पत्र जारी के निर्देश दिये। साथ ही राजस्व निरीक्षण दीपक अग्निहोत्री को नोटिस जारी करने निर्देश दिये गये। निगमायुक्त संघ प्रिय ने सभी करसंग्रहकों को निर्देशित किया गया कि पिछले वर्ष एवं उससे विगत वर्ष पूर्व से जो करदाता समय पर टैक्स जमा नही कर रहे है उनकी जानकारी दे तथा उनसे वसूली करंे। बैठक में अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने कहा कि आगामी तिमाही में प्रत्येक शनिवार को विशेष सम्पत्तिकर वसूली अभियान चलाये जिसमें  शिविर लगाकर एवं डोर टू डोर सम्पर्क कर अधिक से अधिक वसूली करें। 
लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने वालों को निगमायुक्त ने किया सम्मानित
लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने वाले करसंग्रहकों में से टॉप फाइव करसंग्रहकों एवं राजस्व निरीक्षण तथा उपायुक्त को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये जिसमें उपायुक्त उत्तम जखैनिया, राजस्व निरीक्षण दीपक अग्निहोत्री, सतेन्द्र राजौरिया करसंग्रहक धीरज जाटव, हिमांशु नामदेव, बृजेन्द्र किरार, दलवीर सिंह गुर्जर एवं अभिषेक भदौरिया शामिल हैं।

posted by Admin
43

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->