आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर और कोडिंग गुरुकुल कानपुर के बीच हुआ एमओयू साइन


- एमओयू के माध्यम से कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े छात्र-छात्राओं को ‘कैंपस रेडिनेस, इंडस्ट्रीज विजिट ट्रेनिंग, जावा, डाटा स्ट्रक्चर्स एंड एल्गोदरिज्म इंटर्नशिप प्रोजेक्ट और इंटरव्यू अपोर्चुनिटीज‘ कराई जाएगी उपलब्ध 

- आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योगोन्मुखी कौशल तकनीकी दक्षता और रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैः वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय

- छात्र-छात्राओं की तकनीकी क्षमता को मजबूत करने और उन्हें उद्योग के लिए तैयार करने की दिशा में कोडिंग गुरुकुल सक्रिय भूमिका निभाएगाः शालिका रितु

- छात्र-छात्राओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, वेब आधारित मैनेजमेंट और इंटर्नशिप के लिए मिलेगा मौका

ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर और कोडिंग गुरुकुल कानपुर के बीच एमओयू साइन किया गया। तकनीकी शिक्षा को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप छात्र-छात्राओं को कोडिंग स्किल्सि को मजबूत करने और इंटर्नशिप इंटरव्यू अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘कैंपस रेडिनेस, इंडस्ट्री विजिट ट्रेनिंग, जावा, डाटा स्ट्रक्चर्स एंड एल्गोदरिज्म (डीएसए) इंटर्नशिप प्रोजेक्ट और इंटरव्यू अपोर्चुनिटीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमओयू साइन किया गया है। इस दौरान एमओयू समझौता ज्ञापन पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की ओर से वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय और कोडिंग गुरुकुल की ओर से फाउंडर शालिका रितु द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान आईक्यूएसी की डायरेक्टर डाॅ. वाणी अग्रवाल, कोडिंग गुरुकुल से आदित्य कृष्ण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह एमओयू तीन वर्षों की अवधि तक प्रभावी होगा।
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योगोन्मुखी कौशल तकनीकी दक्षता और रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैः वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर और गुरुकुल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होने पर वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय ने कहा कि आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगोन्मुखी कौशल, तकनीकी दक्षता और रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कोडिंग गुरुकुल के साथ यह सहयोग छात्र-छात्राओं को जावा, डीएसए, कोडिंग प्रैक्टिस, प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नशिप के माध्यम से भविष्य की प्रतिस्पर्धी तकनीकी दुनिया के लिए बेहतर रूप से तैयार करेगा।
छात्र-छात्राओं की तकनीकी क्षमता को मजबूत करने और उन्हें उद्योग के लिए तैयार करने की दिशा में कोडिंग गुरुकुल सक्रिय भूमिका निभाएगाः शालिका रितु
कार्यक्रम के दौरान कोडिंग गुरुकुल की फाउंडर शालिका रितु ने कहा कि यह एमओयू छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्योग आधारित परियोजनाओं और इंटरव्यू तैयारी से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। कोडिंग गुरुकुल, छात्र-छात्राओं की तकनीकी क्षमता को मजबूत करने और उन्हें उद्योग के लिए तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं के लिए कोडिंग दक्षता, रोजगार योग्यता, इटर्नशिप एक्सपोजर और उद्योग रेडिनेस को बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध होगा। विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े छात्र-छात्राओं को इस पहल से आधुनिक तकनीकी कोशला, वास्तविक परियोजना अनुभव और कॅरियर विकास के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। 
छात्र-छात्राओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, वेब आधारित मैनेजमेंट और इंटर्नशिप के लिए मिलेगा मौका
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर और कोडिंग गुरुकुल के बीच हुए एमओयू समझौता के तहत कोडिंग गुरुकुल द्वारा आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं के लिए समय-समय पर उद्योग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को केवल पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें वास्तविक उद्योग आवश्यकताओं, तकनीकी समस्या समाधान, प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग, कोडिंग प्रैक्टिस और इंटरव्यू तैयारी से जोड़ना है।
- एमओयु के तहत गुरुकुल, छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित प्रशिक्षण एवं प्रोजेक्ट गतिविधियों की शुरुआत निर्धारित समयसीमा में करेगा। छात्र-छात्राओं को वेब आधारित मैनेजमेंट साॅफ्टवेयर फ्रेमवर्क के माध्यम से प्रशिक्षण, सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा कोर्सेज और प्रगति निगरानी की व्यवस्था की जाएगाी। प्रत्येक छात्र-छात्राओं के लिए लाॅगइन के लिए आईडी बनाई जाएगी, जिससे उनकी सीखने की प्रगति को नियमित रूप से ट्रैक किया जा सकेगा। 
-इस समझौते की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि छात्र-छात्राओं की प्रगति का साप्ताहिक आधार पर विश्लेषण किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार सुधारात्मक कदम भी उठाए जाएंगे। अंतिम आॅनलाइन परीक्षा कोडिंग गुरुकुल द्वारा आयोजित की जाएगी और आईटीएम यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन व परिणाम की निगरानी के लिए सुपरवाइजरी लाॅगइन उपलब्ध कराया जाएगा। सफल छात्र-छात्राओं को विधिवत प्रमाणित प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
-आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की ओर से ट्रेनिंग सेल, छात्र-छात्राओं को कोडिंग गुरुकुल में उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों के संबंध में जानकारी प्रदान करेगा। इच्छुक छात्र-छात्राओं के नाम संकलित कर कोडिंग गुरुकुल को भेजे जाएंगे तथा चयन के उपराध छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए सूचित किया जाएगा। यह व्यवस्था छात्र-छात्राओं केा व्यवस्थित, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी तरीके से उद्योग का अवसर प्रदान करेगी।

 

posted by Admin
32

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->