मैं आम व्यापारी की आवाज उठाने में कभी पीछे नहींः अशोक चतुर्वेदी
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में इलैक्ट्रोनिक उपकरण व्यवसाय समूह क्रमांक 13 से कार्यकारिणी सदस्य के लिये चुनावी मैदान में उतरे अशोक चतुर्वेदी ग्वालियर के इलैक्ट्रोनिक व्यवसायियों व सामाजिक सेवा में जाना माना नाम हें। पूर्व भी कार्यकारिणी सदस्य रह चुके अशोक चतुर्वेदी का कहना है कि वह चेंबर में सदा से ही आम व्यापारी के लिये काम करते हैं और उनकी आवाज उठाने के लिये हरसंभव काम करेंगे।
अशोक चतुर्वेदी ने सभी इलैक्ट्रोनिक व्यवसायियों से उन्हें समर्थन व मत देने की अपील की हैं। ज्ञांतव्य है कि अशोक चतुर्वेदी नेशनल यूथ प्रोजेक्ट ग्वालियर के अध्यक्ष व रोटरी क्लब में संयुक्त सचिव पद पर कार्य कर चुके है और वह लगातार रेडक्रास से लेकर अन्य सेवाभावी संगठनों में भी कार्य कर चुके हैं।