सभी व्यवसायियों के लिये चेंबर में काम करूंगाः माहेश्वरी
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में इस बार इलैक्ट्रिक व्यवसाय के ग्रुप 12 में एक बेहद एक्टिव और युवा समाजसेवी अंकित माहेश्वरी भी अपना भाग्य आमजा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय अंकित माहेश्वरी ने ग्वालियर चंबल अंचल के इलैक्ट्रिक व्यवसाय में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वह जेसीज से लेकर लायंस क्लब तक में विभिन्न पदों पर भी रह चुके है।
अंकित माहेश्वरी का कहना है कि चेंबर में इस बार युवाओं के लिये सही दिशा, कैरियर व युवा व्यवसायियों के लिये कार्य करने का मन है। उन्होंने कहा कि युवा चाहे तो वह विभिन्न क्षेत्रों में काम करके अपने व्यवसाय को नई उंचाईयों पर ले जा सकता हैं। अंकित माहेश्वरी ने यह भी कहा कि चेंबर के माध्यम से वह व्यवसाय व उद्योगों में आने वाली समस्याओं को उठाकर उनके निराकरण के लिये काम करेंगे। उन्होंने अपने समूह के सभी मतदाताओं में उनके पक्ष में भारी मतदान की अपील भी की है।