कैट की संभागीय कार्यसमिति घोषित,संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता मनोनीत
ग्वालियर। कान्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया , राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल की अनुसंशा पर ग्वालियर चंबल संभाग की संभागीय कार्यसमिति की घोषणा राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन एवं मप्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने की। कार्यसमिति में संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता ,संभागीय महामंत्री मुकेश जैन को नियुक्त किया है जबकि सीए मयुर गर्ग को उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष विकास शिवहरे को बनाया गया है।
उक्त जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन मप्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि कैट की राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में एक भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। मेला लोकल फार वोकल की अवधारणा को मूर्त रूप देगा।
इस अवसर पर मनोनीत संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि पिछले 10 वर्षो में ग्वालियर चंबल संभाग में कैट एक सशक्त आवाज भी है। उन्हांेने बताया कि ग्वालियर चंबल संभाग के आठों जिलों में कैट की इकाईयों सक्रियता पूर्वक कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही ग्वालियर चंबल संभाग के व्यापारियों का संभागीय सम्मेलन आयोजित करेंगे। इस अवसर पर कैट महिला विंग की जिलाध्यक्ष निरूपमा मालपानी , कविता जैन, रीना गांधी साधना सहित कैट ग्वालियर के महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जेपी गोयल, मीडिया प्रभारी धनराज एवं हिमांशु क्रांति मिलन आदि मौजूद थे।