पूर्व आबकारी आयुक्त स्व. दुर्गा सिंह तोमर की सप्तम पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 17 को

ग्वालियर। पूर्व आबकारी आयुक्त स्व. दुर्गा सिंह तोमर की सप्तम पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 17 जुलाई को किया गया है। यह आयोजन सुमित्रा फाउण्डेशन अपने संस्थापक अध्यक्ष की सप्तम पुण्य स्मृति पर कर  रहा है। शिविर माधव मंगलम गार्डन (पुराना तार घर) जयेन्द्रगंज में प्रातः 8.30 से दोपहर 2 बजे तक लगेगा। यह जानकारी सुमित्रा फाउण्डेशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह तोमर, कार्यकारी निदेशक सीपी सिंह सिकरवार और सचिव जनमेजय सिंह तोमर ने दी है। 
फाउण्डेशन के सचिव जनमेजय सिंह तोमर का कहना है कि पूर्व आबकारी आयुक्त स्व. दुर्गा सिंह तोमर की सप्तम पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 17 जुलाई को किया गया है। स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना तथा जरूरतमंद नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है। सुमित्रा फाउण्डेशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह तोमर और सचिव जनमेजय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग, अस्थि एवं जोड़ रोग, नाक-कान-गला, दंत रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल एवं शिशु रोग, फिजियोथैरेपी एवं सामान्य चिकित्सा सहित विभिन्न रोगों का निःशुल्क परामर्श देकर आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी। साथ ही बच्चों के लिए हेपेटाइटिस-बी वेक्सीन की प्रथम डोज भी निःशुल्क उपलबध कराई जाएगी।

यह विशेषज्ञ देंगे निःशुल्क परामर्श 
फाउण्डेशन के सचिव जनमेजय सिंह ने बताया कि शिविर में मेडीसिन एवं क्रिटिकल केयर डॉ. अवधेश तोमर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव कवि भार्गव, सीनियर फिजियोथेपिस्ट डॉ. रजनीश नीखरा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रविता तोमर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि चैहान, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित तिवारी, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रतीक दुबे, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव शर्मा एवं नाक, कान, गला (ईएनटी) विशेषज्ञ डॉ. सौम्या सिंह अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

posted by Admin
31

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->