व्हाइट हाउस फँसा है इसलिए गंगवाल भवन के दरवाजे भी खोलने पड़े
ग्वालियर । मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव इस बार बेहद धारदार है , व्हाइट हाउस के पूर्व दिग्गज व निवर्तमान चेंबर अध्यक्ष डा प्रवीण अग्रवाल के निर्दलीय चुनाव लड़ने व क्रियेटिव हाउस की फ़ील्डिंग से व्हाइट हाउस के दिग्गज साँसत में है इसलिए पहली बार अब गंगवाल हाउस तक में व्हाइट हाउस के प्रत्याशियों का कार्यक्रम रखना पड़ रहा है । यह कार्यक्रम 14 जुलाई को सुबह 9 बजे रखा गया है और इसमें व्हाइट हाउस समर्थक व प्रत्याशी बुलाये गये हैं ।
बुलाने की अपील डा वीरेंद्र गंगवाल, विकास गंगवाल, प्रशांत गंगवाल तक के परिवार के बच्चों सहित करनी पड़ रही हैं ।