चेंबर चुनाव में गर्मी से कइयों की तबियत बिगड़ी थी

- अब लोग कह रहे कुक्कू ने सही मुददा उठाया था
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चर्चित सदस्य व समाजसेवी संजीव अग्रवाल कुक्कू ने चुनाव अवधि बढ़ाने की मांग सही की थी, अब चेंबर नेताओं व सदस्यों को लगने भी लगा है। उस समय चेंबर के पदाधिकारियों ने उनकी मांग अनसुनी कर दी थी, अब गर्मी में प्रचार कर रहे चेंबर प्रत्याशियों की हालत कई बार बिगड़ी हैं। अब यहीं पदाधिकारी व प्रत्याशी एकराय होकर कहने लगे है कि कुक्कू ने सही मुददा उठाया था। 
आपको बता दें कि जब चेंबर चुनावों का ऐलान हुआ था तब 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक का पारा ग्वालियर में था। उस दौरान व अब उमसभरी गर्मी में चुनाव प्रचार को निकले आधा दर्जन प्रत्याशियों व चेंबर नेताओं की तबियत बिगड़ गई थी। सूत्रों के मुताबिक जिनकी तबियत गर्मी से बिगड़ी थी उसमे क्रियेटिव के विजय गोयल से लेकर उनके भाई कोषाध्यक्ष अजय गोयल, क्रियेटिव के उपाध्यक्ष प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेश बंसल, व्हाईट हाउस के कोर ग्रुप सदस्य डा. वीरेन्द्र गंगवाल व प्रमुख अरविंद अग्रवाल तक की तबियत बिगड़ी थी। गर्मी के कारण क्रियेटिव हाउस से लेकर व्हाईट हाउस के दिग्गज अपने घरों में एयरकंडीशनर रूमों में दुबके पड़े रहे थे। हालांकि अब बारिश की कुछ मेहरबानी से गर्मी जरूर कम हुई है, लेकिन उमस भरी गर्मी चेंबर सदस्यों व प्रत्याशियों की हालत खराब कर रही है। 
वोटिंग कम रहने की संभावना
इधर उमसभरी गर्मी से बेहाल प्रत्याशी व चेंबर नेता परेशान है। इसमें से कई का अनुमान है कि यदि मौसम ऐसा ही रहा तो चेंबर में वोटिंग का प्रतिशत कम रह सकता है। इसी वजह से प्रत्याशी भी परेशान हैं। उनकी चिंता यह है कि उनके वोटों का गणित गड़बड़ा सकता हैं।

posted by Admin
38

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->