मुझे मत देकर आम व्यापारी की आवाज मजबूत करेंः अशोक कुमार अग्रवाल
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में ठेकेदार समूह से क्रमांक 21 में कार्यकारिणी सदस्य हेतु खड़े अग्रवाल समाज के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व व्यवसायी अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा है कि वह चेंबर के सदस्यों व व्यापारियों की सशक्त आवाज बनने के लिये चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने समूह ठेकेदार व्यवसाय में अपने सभी सदस्यों की हर समस्या के निदान हेतु 24 घंटे तैयार रहेंगे। उन्होंने चेंबर मतदाताओं से अपील की कि वह उनको मत देकर आम चेंबर सदस्य की आवाज को मजबूत करें।