क्रियेटिव के दो दिग्गज रिकार्ड बनायेंगे
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में क्रियेटिव हाउस के दो प्रत्याशी एक नया रिकार्ड बना सकते हैं। चेंबर चुनावों में इन दो प्रत्याशियों की वजह से क्रियेटिव हाउस बेहद उत्साह में है और इन दो प्रत्याशियों को व्हाईट हाउस के दिग्गजों व समर्थकों का भी खुला समर्थन मिल रहा है।
क्रियेटिव हाउस के इन दोनों प्रत्याशियों ने अपने काम, व्यवहार व समाज में किये काम से अपनी बेहतर इमेज बनाई हैं। वहीं क्रियेटिव हाउस के एक और प्रत्याशी ने अग्रवाल समाज व धरोहर का आयोजन करके इन दो प्रत्याशियों की बराबरी की होड़ लगा दी है। वहीं क्रियेटिव का एक उम्मीदवार तो अपने दिग्गज प्रत्याशी के सहारे चुनावी वैतरणी पार कर सकता है। यह प्रत्याशी अपने दिग्गज प्रत्याशी के साथ साये की तरह लपका है और उनका पल्लू भी नहीं छोड़ रहा।