चेंबर में दो राकेश क्रियेटिव के दो दीपक व्हाईट के
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में इस बार संयोग देखिये कि क्रियेटिव हाउस से दो राकेश अग्रवाल चुनाव लड़ रहे है और व्हाईट हाउस से दो दीपक चुनाव लड़ रहे हैं। इसमे विशेष बात यह है कि क्रियेटिव हाउस के दोनों राकेश अग्रवाल का दीपक से ही मुकाबला होगा।
क्रियेटिव हाउस के सचिव पद के प्रत्याशी डा. राकेश अग्रवाल रोम का मुकाबला व्हाईट हाउस के सचिव पद प्रत्याशी दीपक अग्रवाल से है और क्रियेटिव के सहसचिव प्रत्याशी राकेश अग्रवाल गारमेंट का मुकाबला व्हाईट के दीपक पमनानी से होगा। हैरानी की बात यह है कि क्रियेटिव से दो राकेश प्रत्याशी है और व्हाईट से दो दीपक प्रत्याशी हैं। जिनके मुकाबले बेहद रोमांचक हो गये हैं।