वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई के सभी सदस्यों ने एक साथ देखा मूवी शो


*वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा मूवी शो का सफल आयोजन*

ग्वालियर 9 जुलाई बुधवार को वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा आज डीडी मॉल फन सिनेमा,ग्वालियर में लगभग 200 महिलाओं के लिए वेलकम टू द जंगल मूवी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भरपूर आनंद लिया और इस दिन को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बंसल, प्रभारी समता जैन, कार्यकारी अध्यक्ष साधना गुप्ता, महामंत्री दीपिका मित्तल, कोषाध्यक्ष पिंकी बंसल, राधा गुप्ता, निर्मल अग्रवाल, साधना गोयल, गायत्री गर्ग, अनु अग्रवाल, मधु अग्रवाल, साधना अग्रवाल, ममता गुप्ता, उषा गुप्ता, नीतू अग्रवाल सहित 200 महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती वंदना गर्ग जी (मधुबन चाय) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सोनाली गर्ग जी उपस्थित रहीं। अतिथियों का संस्था द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने आपसी सौहार्द, मित्रता और उत्साह के साथ समय बिताया। संस्था द्वारा आयोजित यह आयोजन महिलाओं के लिए मनोरंजन, मिलन एवं सहभागिता का एक सुंदर अवसर साबित हुआ। संस्था की अध्यक्ष ज्योति बंसल ने कहां भागदौड़ की जिंदगी से कुछ समय निकालकर एक दूसरे के साथ गुणवत्ता पूर्णक समय बिताने का अवसर प्रदान करना एवं संगठन के भीतर रिश्तो को मजबूत बनाना, और यह संस्था ऐसे ही सामाजिक एवं मनोरंजन के आयोजन निरंतर करती रहेगी आयोजन स्थल पर पधारे सभी सहभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत सफल एवं यादगार बताया।

posted by Admin
50

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->