लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल ने परोसा सेवा का प्रसाद, 350 प्रभुजनों को कराया भोजन
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा सेवा गतिविधियों के अंतर्गत 6 जुलाई 2026 को जयारोग्य अस्पताल के आश्रय भवन में “अन्नपूर्णा सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 350 प्रभुजनों को ससम्मान निःशुल्क भोजन परोसा गया।
यह सेवा कार्य क्लब के सदस्य लायन विवेक सेठी के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चीफ एरिया लीडर एमजेएफ लायन अजय सप्रा, रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश वाटवानी एवं जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन संजय नीखरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन कराना मानवता की सच्ची सेवा है।
कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष लायन अजय बत्रा ने किया। सचिव लायन रोशन गावरा, कोषाध्यक्ष लायन अमित अग्रवाल, लायन दीपक जैसवानी, लायन नीरज गुप्ता, लायन निकेश तुलसीजा एवं लायन गालव सिंघल सहित क्लब के सदस्यों ने भोजन वितरण एवं समस्त व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन अजय बत्रा ने कहा कि लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल का उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक सहयोग पहुँचाना है। क्लब भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी सेवा कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा।