निगम के चार अधिकारियों को मिलेगा समयमान वेतन का लाभ

- मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिये गये कई निर्णय
ग्वालियर। निगम के चार अधिकारियों को अब समयमान वेतन का लाभ दिया जायेगा।  बुधवार को हुई मेयर इन कांउसिल की बैठक में नगर निगम के चार अधिकारियों को शासन आदेशानुसार समयमान वेतनमान का लाभ दिये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इसके साथ ही आगामी दिवसों में एक दिन छोड़कर पेयजल उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को चर्चा उपरांत परिषद की ओर भेजा गया है। 
महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में बुधवार को मेयर इन कांउसिल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क, उपभोक्ता प्रभार, गार्वेज शुल्क की दरों की स्वीकृति के लिये आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही प्रदेश में नगरीय निकायों में विद्युत व्यय कम करने के लिये कैप्टिव सौर ऊर्जा परियोजना के लाभ से अवगत कराये जाने का प्रस्ताव वापस किया गया। साथ ही पुराना नगर निगम, ग्वालियर भवन महाराज बाड़ा ग्वालियर के पिछले हिस्से (नजरबाग मार्केट स्थित गली) की दुकानों को लीज पर आवंटित किये जाने की प्रक्रिया आनलाइन और पारदर्शी होने के कारण समस्त निविदाकारों की निविदा स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती मोनिका मनीष शर्मा, श्रीमती प्रेमलता जैन शकील मंसूरी, निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->