मुख्य मार्गों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण, यातायात को बनाया सुगम

ग्वालियर | नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया।  
नोडल अधिकारी  मदाखलत केशव सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व विधानसभा अंतर्गत मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान द्वारा गोले का मंदिर चौराहा, मंगाराम फैक्ट्री के सामने लगे हाथ ठेले व गुमटियों को जप्त कर लगे छप्परों को हटवाया और श्रीराम मिष्ठान के बगल से हाथ ठेला जप्त किया। जप्त गुमठियों हाथ ठेलो को मदाखलत कार्यालय पर रखवाया गया। इसके साथ ही ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी के निर्देशन में किलागेट रोड़, इंटक मैदान रोड़, चार शहर का नाका रोड़, हजीरा चैराहा आदि स्थानों पर यातायात में बाधक हाथ ठेलो, सडक पर रखे सामानों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को दल (ग्वा.) द्वारा हटवाकर अवागमन मार्ग क्लियर करवाया गया। साथ ही संबंधित को उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। 

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->