निगम के बेड़े में शामिल हुए दो नए हाइड्रोलिक वाहन
ग्वालियर। शहर की स्ट्रीट लाइट को ठीक करने एवं पेड़ों की छटाई के कार्य में आने वाले हाइड्रोलिक वाहनों को निगम के बेडे में शामिल किया गया है। दोनों वाहनों को महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने पूजन कर निगम बेडे में शामिल किया।
नगर निगम ने 64 लाख रूपये की लागत से दो नई हाइड्रोलिक वाहनों को क्रय किया है। इन वाहनों का पूजन बालभवन में महापौर डाॅ शोभा सिकरवार, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, विनोद यादव माठू, नाथूराम ठेकेदार, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती मोनिका मनीष शर्मा, श्रीमती प्रेमलता जैन, शकील मंसूरी, निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा, कार्यशाला प्रभारी पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, सहायक यंत्री रामबाबू दिनकर, श्रीमती अभिलाषा बघेल आदि शामिल थे।