जलभराव वाले क्षेत्र का अपर आयुक्त ने किया निरीक्षण
ग्वालियर। संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाला निर्माण कार्यों को तेज गति से करने एवं नाला सफाई कार्य में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने बुधवार को सूर्य नमस्कार नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाले के अंदर से सिल्ट निकाल कर तली तक सफाई करने के निर्देश दिए, जिससे बारिश के पानी का बहाव प्रॉपर तरीके से हो सके। इसके बाद अपर आयुक्त ने एमआईटीएस पुलिया का निरीक्षण किया और वहां पर पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद उन्होंने कृष्णा नगर, बैंक काॅलोनी में नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य को तेज गति से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्रीकांत कांटे, सहायक यंत्री अमित गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी गौरव सेन उपस्थित रहे।