शिवाजी राज्याभिषेक के साथ सनातन धर्म बचाओ, भाजपा होश में आओ का हिन्दू महासभाईओं ने लिया संकल्प
ग्वालियर । हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में आज हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में छत्रपति शिवाजी महाराज जी का राज्याभिषेक समारोह मनाया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
युवा जिला अध्यक्ष आनंद माहौर, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक, जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दू धर्म एवं राष्ट्र रक्षक के लिए सभी को दिशा दी। आज के युवाओं को शिवाजी महाराज के आदर्शो से प्रेरणा लेनी चाहिए।
अयोध्या श्री राम मंदिर पर चंपत एवं अनिल को गिरफ्तार कर दान के करोड़ों रुपए चोरी कर महापाप करने वालों की सम्पत्ति राजसात की जाएं। यहां लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और करोड़ों लोगों का का भरोसा चोरी हुआ है।
14 गौ रक्षकों को आजीवन कारावासियों को मुक्ति दिलाने,भितरवार ग्वालियर में गत वर्ष धर्मान्तरण करने वालों को गिरफ्तार किया जाए, मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक स्थल मंदिरों का अधिग्रहण बन्द करें, मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव की सम्पत्ति की जांच करने को लेकर
सनातन धर्म बचाओ,
भाजपा होश में आओ,
जन आंदोलन का शुभारंभ कर संकल्प लिया।
संचालन रोहित जाटव ने किया। राहुल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।