चेंबर में रविवार को 190 परचे, अब तक टोटल 489 नामांकन, प्रवीण ने रविवार को 4 परचे भरे

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के निर्वाचन के लिये रविवार को परचा भरने का आखिरी दिन था। रविवार को कुल 190 नामजदगी के परचे विभिन्न प्रत्याशियों ने भरे। इसमे 4 अध्यक्ष व 1 संयुक्त सचिव के लिये भरा गया। वहीं 185 फार्म कार्यकारिणी सदस्यों के लिये भरे गये। कार्यकारिणी सदस्यों के लिये अब तक 451 फार्म जमा किये गये हैं। वहीं अध्यक्ष से लेकर संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मानसेवी सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के लिये 38 फार्म भरे गये हैं। 
चेंबर के निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय ने बताया कि अब सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक-एक नामांकन पत्रों की सूक्ष्मता से जांच की जायेगी।
रविवार को 190 फार्म भरे गये
चेंबर आफ कामर्स में रविवार को अध्यक्ष पद के लिये स्वतंत्र उम्मीदवार डा. प्रवीण अग्रवाल ने 4 नामांकन का सेट अलग से जमा किया। जबकि शनिवार को वह एक सेट अपने समर्थकों के साथ जमा कर चुके थे। इसी क्रम में रविवार को संयुक्त अध्यक्ष के लिये निर्मल जैन ने स्वतंत्र रूप से परचा भरा। इसके अलावा रविवार को कार्यकारिणी के लिये 266 नामांकन फार्म जमा किये गये थे। इस प्रकार कार्यकारिणी के लिये अब कुल 451 आवेदन आ चुके हैं। जबकि कुल 150 सदस्यों का निर्वाचन होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 17 जुलाई को वोट डाले जायेंगे। 
पदाधिकारियों की नामांकन स्थिति 
चेंबर के लिये अध्यक्ष से लेकर विभिन्न पदों के लिये नामांकन स्थिति इस प्रकार है। रविवार को अंतिम तिथि तक अध्यक्ष पद के लिये स्वतंत्र उम्मीदवार डा. प्रवीण अग्रवाल के 5 और व्हाईट हाउस के पारस जैन के 4 परचे भरे गये है। वहीं संयुक्त अध्यक्ष पद पर क्रियेटिव हाउस के सुरेश बंसल के 2, व्हाईट हाउस के डा. विनोद जैन के 2 व स्वतंत्र उम्मीदवार ओमप्रकाश लल्ला का 1 नामांकन फार्म भरे गये हैं। उपाध्यक्ष पद पर क्रियेटिव हाउस के संदीप नारायण अग्रवाल ने 2, व्हाईट हाउस के सुनील अग्रवाल सन्नी ने 2, विनोद जैन ने 1 परचा भरा हैं। जबकि सचिव पद पर व्हाईट हाउस के दीपक अग्रवाल ने 4 और क्रियेटिव हाउस के राकेश अग्रवाल ने 2 फार्म भरे हैं। संयुक्त सचिव पद पर व्हाईट दीपक पमनानी ने 2, क्रियेटिव हाउस के राकेश अग्रवाल श्रीराम गारमेंट ने 2, संजय गुप्ता ने 1, मनोज अग्रवाल बाबा ने 1, सुनील अग्रवाल  सन्नी ने 1 व निर्मल जैन ने 1 नामांकन फार्म जमा किया हैं। कोषाध्यक्ष पद पर क्रियेटिव हाउस के मनोज अग्रवाल बाबा ने 2, व्हाईट हाउस के अजय गोयल ने 1, रवि कुमार गर्ग ने 1 व दीपक पमनानी ने 1 नामांकन भरा हैं। इन विभिन्न पदों के लिये 38 नामांकन पत्र जमा हुये हैं। 
कुल मिलाकर अब नामांकन पत्रों की जांच और नामांकन वापसी के बाद चेंबर चुनावों की रणभेरी और तेज होगी। सोमवार से नामांकन की जांच होगी। 

posted by Admin
197

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->