दाना पानी संस्था ने बेसली नदी के तट पर 51 पौधे रोपें
ग्वालियर। दाना पानी संस्था द्वारा रविवार को बेसली नदी के तट पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। संस्था ने आयोजन के दौरान 51 पौधे लगाए। साथ ही लगाये गये पौधों के देखरेख का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, राज चड्ढा, डॉ नीतू प्रसाद, महेंद्र खत्री, सीमा शर्मा, तृप्ति भटनागर सहित दाना पानी संस्था के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।