गोरखी के मल्टीलेवल कार पार्किंग के काम मे आई गति, जल्द ही पार्किंग के दो तलो पर खडे हो सकेगे वाहन

ग्वालियर स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाड़ा क्षेत्र में पार्किंग की समस्या समाप्त करने के लिए बनाई जा रही अंडर ग्राउंड तीन मंजिला पार्किंग के निर्माण कार्य को तेज गति से किया जा रहा है। पार्किंग की दो मंजिल लगभग बनकर तैयार है जल्द ही इनके फिनिसिंग के काम को पूरा करके पार्किंग के लिये खोल दिया जायेगा। मल्टीलेवल कार पार्किंग से शहर के ह्रदय स्थल महाराज बाड़ा पर जहां यातायात सुगम हो सकेगा तो वहीं इसके ऊपर बनने वाले खूबसूरत पार्क से ग्रीन स्पेस भी उपलब्ध होगा।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने बताया कि अंडर ग्राउंड मल्टीलेवल कार पार्किंग के कार्य को तेज गति से किया जा रहा है। पार्किंग के अंतिम तल पर पानी भरने की समस्या से पिछले लम्बे समय से इस कार्य मे गतिरोध बना हुआ था। लेकिन एक्सपर्ट की सलाह पर इसके उपरी तलो पर कार्य को सूचारु रखा गया था। जिससे इसके उपरी तलो का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और जल्द ही अंतिम फिनिसिंग के कार्य़ पूर्ण कर जुलाई माह से इन तलो पर प्रारम्भिक तौर पर वाहन पार्क करवाया जाना शुरु किया जायेगा। निगमायुक्त ने बताया कि अंडर ग्राउंड मल्टीलेवल कार पार्किंग के संचालन और संधारण के लिये नियुक्त ठेकेदार को भी निर्देशित किया गया है कि वह इन दो मंजिलो पर शुरुआती स्तर पर निशुल्क वाहन पार्किंग की व्यवस्था करवाना सुनिच्छित करे। वही ठेकेदार द्वारा महाराज बाडा पर ऐसे खाली स्थानो को भी चिन्हित करके सर्वे रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के लिये निर्देशित किया है, जहाँ अनाधिकृत रुप से वाहनो की पार्किंग की जा रही है। 
इस पार्किंग के पूर्ण रुप से शुरु हो जाने के बाद यहां पर लगभग तीन सौ चार पहिया और दो सौ से अधिक दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। तैयार हो जाने के बाद यह शहर की यह सबसे बडी मल्टीलेवल पार्किंग होगी। महाराज बाड़े पर अभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों के पार्किंग का ठेका दिया हुआ है। बाड़े पर इतनी जगह नहीं है कि बाजार के साथ पार्किंग को चलाया जा सके। इस वजह से वहां पर दिन में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी कारण से सवारी वाहनों के जाने पर रोक लगी हुई है। लेकिन इस मल्टी लेवल कार पार्किंग के बन जाने के बाद वहां से पार्किंग को हटा लिया जाएगा। जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा। 
मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर बनेगा पार्क
मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर दिल्ली के कनाट प्लेस की तर्ज पर पार्क बनाया जाएगा। यह ग्वालियर का एक मात्र अनोखा पार्क होगा इसे पर्यटन की दृष्टि से तैयार किया जायेगा। जिससे महाराज बाड़ा देखने आने वाले पर्यटक यहां कुछ पल सुकून के बिता सकेंगे। पार्क को इस तरह से तैयार किया जाएगा जिससे कि यहां पर प्रदूषण को भी नियंत्रण किया जा सके। इसके लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->